अलीगढ़ में पार्क में टहल रहे दंपति का मोबाइल चोरी:आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, सीसीटीवी से पुलिस कर रही तलाश


अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में देर रात टहल रहे एक दंपति का महंगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित अर्जुन सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामद करने की मांग की है। अर्जुन सिंह के अनुसार, घटना रात करीब 10:23 बजे की है। उनके पुत्र अंशू और पुत्रवधू कामिनी घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश उनका मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया। चोरी हुए मोबाइल का मॉडल Motorola Edge 50 Fusion बताया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि रात के समय ऐसी घटनाओं के कारण आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *