लोहियानगर में दबंगों ने बहन-भाई पर हमला कर किया लहूलुहान:दिव्यांग पिता का मजाक उड़ाने का किया था विरोध, बदहवास एसएसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित


लोहिया नगर में दबंगों ने पूरे परिवार को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस परिवार का दोष केवल इतना था कि इन्होंने दबंग द्वारा उनके दिव्यांग बुजुर्ग का उड़ाए जा रहे मजाक पर आपत्ति कर दी थी। परिवार ने पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति कर आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद पूरा परिवार लहूलुहान स्थिति में एसएसपी आफिस पहुंचा और शिकायत की। फतेहउल्लापुर रोड जाकिर कालोनी में दिव्यांग इसराइल परिवार के साथ रहते हैं। पड़ौस में रहने वाले खुर्शीद, सोनू, आदिल, शाहरूख, अरबाज ने इसराइल का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया। आरोप है कि जब इसराइल ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। पिता से मारपीट का विरोध करने आए अरबाज को इन लोगों ने घेरकर पीटा और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेटी को भी दबंगों ने नहीं बख्शा
समीना ने बताया कि जिस वक्त मारपीट हो रही थी, उस वक्त बेटी कुलसुम भी वहां थी। वह भी अपने पिता व भाई को बचाने आई तो दबंगों ने उसके सिर पर भी ईट से हमला किया, जिसमें वह भी लहूलुहान हो गई। दबंगों ने पूरे परिवार को जबरदस्त तरीके से पीटा। पूरे परिवार को गंभीर चोट पहुंचाकर हमलावर फरार हो गए। थाना पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और खानापूर्ति कर लौट गई। पुलिस के इस व्यवहार से वह दंग रह गए और सीधे एसएसपी आफिस आ गए और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोहियानगर पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही है। फटकार के बाद एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित परिवार से बात करने के बाद अफसरों ने लोहियानगर पुलिस से बात की। फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में दबिश डाली। एक टीम ने पीड़ित परिवार को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। बताया जाता है कि अरबाज के सिर में 15 टांके आए हैं। जबकि बेटी के चेहरे व सिर पर चोट है। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *