![]()
सोनभद्र जिला प्रशासन ने खराब मौसम, आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए नई पहल शुरू की है। प्रशासन की ओर से 40 से 50 सेकंड का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है, ताकि लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके। जिलाधिकारी गौड़ ने बताया कि यह ऑडियो संदेश शहरी क्षेत्रों में प्रचार वाहनों के जरिए चलाया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में जियो सिस्टम, पुलिस विभाग की 112 सेवा और टोल प्लाजा के माध्यम से भी चेतावनी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक मौसम संबंधी चेतावनी पहुंचाना है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों के लिए भी अलग-अलग ऑडियो स्क्रिप्ट तैयार की जा रही हैं। शासन स्तर से सूचना मिलते ही रिकॉर्डेड संदेशों के माध्यम से लोगों को तत्काल अलर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी, बारिश या बिजली गिरने की स्थिति में कमजोर पेड़ों, जर्जर भवनों और खुले स्थानों के नीचे खड़े न हों। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित और पक्के भवनों में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से एक-दूसरे को भी जागरूक करने का आग्रह किया गया है।
Source link
खराब मौसम से बचाव के लिए सोनभद्र प्रशासन की पहल:सायरन, प्रचार वाहनों और जियो सिस्टम से लोगों को किया जा रहा जागरूक