Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, सरकार-X को नोटिस:दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा; अभी अकाउंट बंद ही रहेगा
  • india

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, सरकार-X को नोटिस:दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा; अभी अकाउंट बंद ही रहेगा

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर केंद्र सरकार और X को नोटिस जारी किया है। दिपके ने CJP का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है। कोर्ट ने फिलहाल अकाउंट दोबारा चालू करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फैसला लेने से पहले सरकार का पक्ष सुनना जरूरी है। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मामले के व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणाम हैं। अदालत ने केंद्र सरकार से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की। रिव्यू कमेटी को आदेश, ब्लॉकिंग की समीक्षा होगी हाईकोर्ट ने ब्लॉकिंग ऑर्डर की समीक्षा कराने का भी निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि नियमों के तहत रिव्यू कमेटी हर दो महीने में बैठक करती है और उसे ब्लॉकिंग आदेश के सभी पहलुओं की जांच करने का अधिकार है। बेंच ने कहा, “रिव्यू कमेटी सभी पहलुओं की जांच करेगी और उसका निर्णय रिकॉर्ड पर रखा जाएगा। अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले दिपके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमेटी के सामने पेश होने का अनुरोध कर सकते हैं।” दिपके बोले- CJP राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य कोर्ट बोला- ब्लॉकिंग ऑर्डर की वजह अभी साफ नहीं सरकार बोली- राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर ब्लॉक हुआ था अकाउंट दिपके ने उस सरकारी आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देकर CJP का X हैंडल ब्लॉक किया गया था। याचिका एडवोकेट नकुल गांधी ने दायर की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कार्रवाई की थी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत X को अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। 21 मई को X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया CJP का X अकाउंट 21 मई ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। 24 मई को वेबसाइट बंद हुई, अब खुल रही अभिजीत ने 24 मई को बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।हालांकि यह वेबसाइट अब खुल रही है। CJP के इंस्टाग्राम पर 22.5 मिलियन फॉलोवर्स 29 मई को दोपहर 3 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.25 करोड़ (22.5 मिलियन) फॉलोवर्स हैं, जबकि बीजेपी के 94 लाख (9.4 मिलियन) और कांग्रेस के 1.36 करोड़ (13.6 मिलियन) फॉलोवर्स हैं। यानी CJP के फॉलोवर्स बीजेपी से दोगुने से भी ज्यादा और कांग्रेस से करीब 89 लाख अधिक हैं। ———————

Source link

Tagged: Abhijit Dipke CJP Delhi High Court Government notice Legal Challenge Social Media X account block

Post navigation

Previous: फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान:पिछला खिताब जीतने वाली टीम के 17 प्लेयर्स को जगह, मेसी कप्तानी करेंगे
Next: 22 डिग्री सन हेलो ने खींचा लोगों का ध्यान:गोरखपुर में सूरज के चारों ओर दिखा चमकदार घेरा, मौसम में हो सकता है बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

rrshuklaji@gmail.com12 minutes ago 0

दिवाली तक UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा:15 अक्टूबर से लागू होना था 0.4% चार्ज; त्योहारी सीजन को देखते हुए फैसला

rrshuklaji@gmail.com14 minutes ago 0

बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

rrshuklaji@gmail.com18 minutes ago 0

IIT बॉम्बे-साहिल ने नकल करते पकड़ाने पर माफी मांगी थी:दूसरा मौका देने को कहा था; 40 से ज्यादा बयान दर्ज

rrshuklaji@gmail.com27 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 31°C:तेज धूप निकली,

Recent Posts

  • मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 31°C:तेज धूप निकली,
  • पाकिस्तान के ट्रेन हादसे में 5 की मौत, 30 घायल:पंजाब में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कराची से पेशावर जा रही थी
  • बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप
  • दिवाली तक UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा:15 अक्टूबर से लागू होना था 0.4% चार्ज; त्योहारी सीजन को देखते हुए फैसला
  • पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, 5 की मौत, 30 घायल:पंजाब में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कराची से पेशावर जा रही थी

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.