संभल में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसान गोष्ठी:भारतीय किसान यूनियन ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, शरबत बांटा


सम्भल में भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर एक किसान गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को चमरौआ में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने “जिसका हाथ हल की मूठ पर, जमीन उसकी” का नारा देकर जमींदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कामेन्द्र चौधरी ने वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज किसान गन्ना भुगतान में देरी, डीएपी-यूरिया की कमी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में चौधरी साहब की नीतियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने युवा किसानों से चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर संगठित होने का आह्वान किया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि चौधरी साहब ने जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी और कर्ज माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर किसानों को सशक्त किया था। उन्होंने कहा कि एमएसपी, बिजली और खाद की वर्तमान समस्याओं का समाधान भी उनकी नीतियों में निहित है। किसान गोष्ठी के समापन के बाद, कार्यकर्ताओं ने गांव में एक कैंप लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी क्राइम सत्यविजय सिंह, चौकी प्रभारी अरुण कुमार, उपनिरीक्षक विशांत मलिक, रविन्द्र सिंह, सुधीर कुमार और कैलाश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवनारायण सैनी, सरदार गुरु वचन सिंह, खेमपाल यादव, निर्देश कुमार, सेवक सैनी, मेहंदी हसन, राजीव कुमार, श्रीपाल यादव, सुरेन्द्र भाटी, सुनील राठी, धर्म सिंह, कनिक चौधरी, अनवार अली, अंकुल कुमार और महिला मोर्चा की सोनी शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *