संभल में हाजी आज़म कुरैशी ने ईंधन बचाने की अपील:बोले- वैश्विक हालात के कारण साइकिल-ट्रेन का करें उपयोग


संभल उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता हाजी आज़म कुरैशी ने पेट्रोल-डीजल की कमी को अंतरराष्ट्रीय हालात का नतीजा बताया है। शुक्रवार को सरायतरीन स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की। कुरैशी ने कहा कि यह संकट किसी स्थानीय सरकार या नेता की वजह से नहीं, बल्कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हुआ है। हाजी आज़म कुरैशी ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव तथा युद्ध जैसी स्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इसी के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील का भी जिक्र किया और इसे समस्या का सबसे बड़ा समाधान बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे बस की जगह ट्रेन से यात्रा करें, कार की जगह बाइक और बाइक की जगह साइकिल का उपयोग करें, तो काफी हद तक ईंधन की बचत हो सकती है। कुरैशी ने इस समय हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर हाजी आज़म कुरैशी ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का सिपाही और कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कुरैशी ने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वे तैयार हैं, और यदि किसी अन्य प्रत्याशी को मौका मिलता है, तब भी वे पूरी ताकत से पार्टी के लिए काम करेंगे। इस दौरान हाजी आज़म कुरैशी ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने एनडीए सहयोगी ओम प्रकाश राजभर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ा अवसर मिलता है, जबकि अन्य दल केवल परिवार तक सीमित रहते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *