बिजनौर में देर रात आंधी और बारिश:होर्डिंग-पेड़ गिरे, आम की फसल को नुकसान


बिजनौर जिले में गुरुवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी और बारिश के कारण कई जगह पेड़ और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। तेज हवा से आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके लगभग आधे घंटे बाद बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही।
3 तस्वीरों में देखिए आंधी से नुकसान… दरअसल, मई की शुरुआत से ही बिजनौर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। पिछले करीब एक हफ्ते से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे दोपहर में सड़कें सुनसान रहती थीं। आंधी और बारिश से कई जगह पेड़, बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचा। रात 10 बजे गुल हुई बिजली शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह तक बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। हालांकि, शुक्रवार सुबह एक बार फिर आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने लगी, जिससे गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में पिछले दो दिनों का मौसम डेटा दर्ज किया गया

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *