रायबरेली में आंधी-बारिश से एक महिला की मौत:कच्चा मकान ढहा, नाबालिग बेटी घायल; बिजली आपूर्ति बाधित


रायबरेली में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई। रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। मिलएरिया क्षेत्र के गौचरा मजरे राही में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ उखड़कर टीन शेड पर गिर गया। हादसे के समय टीन शेड के नीचे सो रही महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्य उस समय टीन शेड से बाहर थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।
शिवगढ़ में ढहा कच्चा मकान शिवगढ़ क्षेत्र के ढोढ़वापुर के बारजोर खेड़ा मजरे में भी आंधी-बारिश से भारी नुकसान हुआ। यहां रंजना पत्नी रामबरन का कच्चा मकान ढह गया। मकान में रखा अनाज और घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य कमरे के भीतर नहीं थे। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विपिन कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। पेड़ और बिजली के तार टूटे तेज हवाओं और बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में रातभर अंधेरा छाया रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के लिए राहत बनी बारिश हालांकि, इस बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है। किसानों का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी आने से जुताई और धान की नर्सरी तैयार करने में मदद मिलेगी। लंबे समय से गर्मी और सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसानों ने बारिश को राहत भरा बताया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *