![]()
आगरा एसटीएफ ने सिकंदरा इलाके में 1.0645 किलो गांजा और 147 ग्राम एमडीएमए ड्रग (ऑस्ट्रेलियन ग्रीन/हाइड्रोपोनिक बीज, ड्रोनाबिनोल) के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गांजा और ड्रग की अनुमनित कीमत 1.22 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी आरोपी मथुरा के वृंदावन निवासी हैं, जिनमें रूप किशोर, उसकी पत्नी नन्हीं देवी, प्रेम कुमार प्रजापति और बबलू शर्मा शामिल हैं।
एसटीएफ आगरा को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि आगरा और आसपास के जिलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इस पर टीम ने थाना सिकंदरा पुलिस के साथ मिलकर निगरानी शुरू की।
27 मई की रात करीब 11 बजे शिवपुरी कॉलोनी स्थित नवीन गौतम के मकान पर दबिश दी गई, जहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीत ने बताया कि उसकी मां नन्ही देवी पिछले 3–4 वर्षों से गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी। वह पानीपत और दिल्ली से माल लाकर सप्लाई करती थी।
उसने यह भी बताया कि उसकी बहन सुमन और उसका जीजा सौरभ भी इस धंधे में शामिल हैं। सौरभ के जरिए दिल्ली और हरियाणा से नशीला माल मंगाया जाता था।
आरोपियों ने बताया कि अधिक मुनाफे के लिए उन्होंने आगरा में किराये का मकान लिया था, जहां माल रखकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचा जाता था। ओजी गांजा, जो कैलिफोर्निया से लाया गया बताया जा रहा है, उसे करीब 7–8 हजार रुपये प्रति ग्राम तक बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
जितेंद्र प्रजापति उर्फ जीत, पुत्र रूप किशोर, निवासी मथुरा गेट पुलिस चौकी के सामने, वृंदावन, मथुरा
प्रेमशंकर प्रजापति, पुत्र रूप किशोर, निवासी मथुरा गेट पुलिस चौकी के सामने, वृंदावन, मथुरा
बबलू शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, निवासी कमल के किराये के मकान, मथुरा चौकी के सामने, वृंदावन, मथुरा
श्रीमती नन्ही देवी, पत्नी रूप किशोर, निवासी मथुरा गेट पुलिस चौकी के सामने, वृंदावन, मथुरा
Source link
एसटीएफ ने 1.22 करोड़ रुपए का गांजा-विदेशी ड्रग पकड़ा:4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 8 हजार में एक ग्राम बेचते थे