Hills Wildfire Sparks Visibility Drop

शिमला/देहरादून/श्रीनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
कसौली के जंगलों में आग को रोकने के लिए 62 हजार लीटर से ज्यादा पानी गिराया गया। - Dainik Bhaskar

कसौली के जंगलों में आग को रोकने के लिए 62 हजार लीटर से ज्यादा पानी गिराया गया।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के जंगलों में लगी आग अब बड़े संकट का रूप लेती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली में लगी आग सैन्य प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई।

इसके बाद भारतीय वायुसेना को राहत अभियान में उतारना पड़ा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जंगल की आग गंगोत्री हाईवे तक पहुंच गई और धुएं से घिरे एक गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकालना पड़ा। वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और रामबन जिलों में कई दिनों से जंगल धधक रहे हैं और कई गाँव आग की चपेट में आ गए।

धुएं के घने गुबार से पहाड़ों में विजिबिलिटी घट गई है और कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तेज गर्मी, सूखे जंगल और तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैल रही है।

हिमाचल में वायुसेना ने रात में भी हेलीकॉप्टर ऑपरेशन जारी रखा, जबकि जम्मू-कश्मीर में दुर्गम पहाड़ी इलाकों और तेज हवाओं के कारण राहत अभियान प्रभावित हो रहा है।

अल्मोड़ा में आग बुझाने की कोशिश करता दमकल विभाग का एक कर्मचारी।

अल्मोड़ा में आग बुझाने की कोशिश करता दमकल विभाग का एक कर्मचारी।

उत्तराखंड: 3 लोगों की मौत, 340 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल राख

  • वनाग्नि( फारेस्ट फायर) की 388 से ज्यादा घटनाएं दर्ज।
  • 3 लोगों की मौत, 340 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं।
  • उत्तरकाशी के बड़ेथी क्षेत्र में आग बस्ती और गंगोत्री हाईवे तक पहुंची।
  • चमोली के आदिबदरी क्षेत्र में आग खेतों और गांवों तक फैली।
  • कालसी क्षेत्र में स्कूल तक पहुंची आग। धुएं से कई इलाकों में दिन में भी धुंध जैसे हालात बने।
  • पौड़ी में जंगल में आग लगाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

हिमाचल प्रदेश: कसौली 27 घंटों से धधक रहा

कसौली बीट में 26 मई दोपहर से 27 घंटे तक लगातार आग धधक रही है। इससे करीब 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित है। आग से सैन्य प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों तक खतरा पहुंच चुका है। मौके पर वायुसेना के 4 एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों तैनात किए गए हैं। इस दौरान इलाके में 62,500 लीटर पानी गिराया गया हैं।

जम्मू-कश्मीर: 4 दिन से कई इलाकों में आग

उधमपुर के उत्तरी हिस्से में मौजूद जंगलों में तो चार दिन से आग लगी हुी है। रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन के कई कंपार्टमेंट भी आग से प्रभावित हुए हैं। कई गांव और इलाके आग की जद में आए। लोगों में इससे दहशत फैला।

तेज हवाओं से आग तेजी से फैली। स्थानीय लोग और वन विभाग संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

————————————–

ये खबर भी पढें…

दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे:छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत संभव

हरियाणा और दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी और सिरसा समेत 8 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हरियाणा के फतेहाबाद में तेज आंधी के कारण मोबाइल टावर टूट कर लटक गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.