Maharajganj Samajik Samrasta Maharally Date Changed to March 16, 2026

मार्तंड गुप्ता | निचलौल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ‘सामाजिक समरसता महारैली’ की तिथि में बदलाव किया गया है। यह महारैली अब 15 मार्च 2026 के बजाय 16 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक कारणों से तिथि में यह परिवर्तन किया गया है।

राष्ट्रीय सचिव मंत्री प्रतिनिधि रैली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया की 15 मार्च को प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसी कारण महारैली की तिथि एक दिन आगे बढ़ाई गई है।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर ने बताया कि ‘सामाजिक समरसता महारैली’ अब 16 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट मैदान, महराजगंज में होगी। कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा तैयारियां जारी हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि वे 16 मार्च को निर्धारित स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

पार्टी नेताओं ने बताया कि इस महारैली का उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश को मजबूत करना है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *