पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग स्कॉर्पियो में जिंदा जिले:जिला परिषद मेंबर पत्नी की भी मौत, हॉस्पिटल जा रहा था परिवार


अजमेर में स्कॉर्पियो में आग लगने से पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। घटना शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, हादसा श्रीरामपुरा गांव में हुआ। इसमें पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां व पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देव और भांजी महिमा की मौत हो गई। वहीं, सुरज्ञान देवी जिला परिषद मेंबर थीं। बताया जा रहा है कि परिवार कांग्रेस से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, पूसीदेवी के सीने में दर्द हो रहा था। इसलिए रामसिंह उन्हें लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। हालांकि, पुलिस झगड़े और हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। देखिए, हादसे की PHOTOS… घर पर मिले खून के निशान पुलिस के अनुसार, पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के ही रहने वाले थे। घटना गांव से 1 किलोमीटर दूर हुई। पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं, घर की जांच में पुलिस को 2 ईंटें और खून के निशान भी मिले हैं। घर पर माचिस भी मिली है, जिस पर खून के निशान हैं। पास ही ट्रैक्टर से डीजल निकालने की बात भी सामने आई। घर पूरी तरह धोया हुआ था। सवाल यह है कि अगर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे तो अराई की तरफ क्यों गए, जबकि बोराड़ा लेकर जाना था। लेकिन गाड़ी दूसरे रास्ते पर मिली है। जांच में गाड़ी की सीटें फोल्ड मिली हैं, अगर बैठते तो खुली हुई सीटें होतीं। दूसरी पत्नी और बेटे से पूछताछ पूछताछ के लिए पुलिस मृतक रामसिंह की दूसरी पत्नी, बेटे और परिवार को थाने लेकर गई है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे हत्या मानकर ही इन्वेस्टिगेट कर रही है। इनपुट सहयोग: प्रकाश सिंधी अरई …. कार में आग लगने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जिंदा जल गया MP का परिवार:कार्टन में भरकर लाई गई 5 लोगों की अस्थियां; बेटी बोली– लौटकर गंगा स्नान करने जाना था अलवर में श्योपुर के एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए थे। एक अर्थी पर कार्टन रखकर शव यात्रा निकाली गई। खेत में एक ही चिता पर पांचों कार्टन रखकर अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *