बलिया में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज:351 मस्जिद-ईदगाहों पर देश की सलामती की दुआ मांगी


बलिया में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। जिले की कुल 351 मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।नमाज के दौरान देश की सलामती और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब के तर्ज पर हिन्दु भाईयों ने मुस्लिम बन्धुओं को पर्व पर मुबारकबाद दिया। इस दौरान चारों ओर उल्लास और उत्साह का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे। ईद-उल-अजहा के अवसर पर खुदा की राह में कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहा। घरों में सेवई और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए गए, जिससे त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। पहले कुछ तस्वीरें देखें सुबह से जुटे नमाजी शहर के बहेरी ईदगाह, जामा मस्जिद, विशुनीपुर मस्जिद, गुदरी बाजार, बड़ी मस्जिद, काजीपुरा स्थित मस्जिद, उमरगंज स्थित मस्जिद और परमंदापुर स्थित मस्जिद सहित सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में भी पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह से ही सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जा रही थी। जिले के आला अधिकारियों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा किया और नमाज खत्म होने के बाद नमाजियों को मुबारकबाद दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *