![]()
राजधानी लखनऊ में सनातन महापरिषद भारत की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विश्व सरिया सभागार में हुए इस आयोजन में संस्कृति, समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद रहीं, जिन्हें ‘कर्मविभूषण 2026’ सम्मान से नवाजा गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को एकता और मानवीय मूल्यों का संदेश देती है। हेल्प डेस्क स्थापित करने का अनुरोध किया इस अवसर पर बीपीसीएल लखनऊ की वरिष्ठ अधिकारी राजश्री मुखर्जी सहित कई अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इससे पहले प्रोफेसर डॉ. आर.के. धीमान और एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के कार्डियक डायरेक्टर डॉ. एस.एन. खन्ना को भी ‘कर्मविभूषण’ अवॉर्ड प्रदान किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम. पांडेय ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से लोगों के सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित करने का अनुरोध किया। इस पर कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह इस प्रस्ताव को शासन स्तर तक पहुंचाकर जल्द ही सकारात्मक पहल करने का प्रयास करेंगी। सनातन महापरिषद का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। पिहू द्विवेदी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद उन्हें सनातन महापरिषद भारत का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। वहीं, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र नैमिष श्लोक पांडेय और क्रीधानिका पांडेय के मंत्रोच्चार ने पूरे सभागार में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया।
Source link
लखनऊ में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को 'कर्मविभूषण' सम्मान:सनातन महापरिषद ने कई हस्तियों को किया सम्मानित