![]()
देवरिया पुलिस ने घरेलू विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। यह घटना 25 मई को बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला (महुआबारी) गांव में हुई थी। गांव निवासी मुकेश सिंह को घरेलू विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। आरोप है कि उनकी पत्नी संगम देवी, पत्नी के भाई जयप्रकाश उर्फ जिउत और रिश्तेदार आदित्य ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की थी। घायल मुकेश सिंह को पहले सीएचसी रामपुर कारखाना ले जाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल देवरिया रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने दीपक सिंह के नेतृत्व में की।
Source link
घरेलू विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या:देवरिया में पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे भी बरामद