![]()
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई। बुधवार को महिला थाना और महिगवां थाने को नए प्रभारी मिले हैं, वहीं दो ACP स्तर के अधिकारियों को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है।
महिला थाना और मड़ियांव को मिले नए प्रभारी कमिश्नर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त निरीक्षक थाना नाका रहीं नीलम पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बनाया गया है। वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी के वाचक रहे निरीक्षक राधेश्याम मौर्य को थाना अध्यक्ष महिगवां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रैफिक में दो ACP की नई तैनाती इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर भी बदलाव किया गया है। एसीपी अवनीश कुमार और एसीपी मंजू पाण्डेय को नई तैनाती देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है। दोनों अधिकारी पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ही तैनात थे।
Source link