बजट के अभाव में थमा 'खेलो इंडिया' का सपना:रायबरेली में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण 8 महीने से अधूरा


‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत रायबरेली के जैतपुर में बन रहा मल्टीपर्पज हॉल पिछले आठ महीनों से बजट के अभाव में रुका हुआ है। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के सरकारी दावों के बीच इस परियोजना का अधूरा रहना चिंता का विषय है। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में इससे निराशा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासनादेश संख्या 1950/बयालीस-2019-60 (बजट)/2018, दिनांक 02-11-2021 को जारी किया गया था। इसकी स्वीकृत लागत 4.50 करोड़ रुपये है। 21 दिसंबर 2023 तक इस परियोजना के लिए केवल ₹119.73 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। निर्माण कार्य 5 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था और इसे 4 फरवरी 2025 तक पूरा किया जाना था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद, बजट की अगली किस्त जारी न होने के कारण निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है। कुल स्वीकृत ₹450.00 लाख की लागत के मुकाबले, विभाग को अब तक केवल ₹119.73 लाख ही प्राप्त हुए हैं। यह राशि शुरुआती कार्यों में ही खर्च हो गई। पिछले आठ महीनों से कोई अतिरिक्त बजट न मिलने के कारण कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य रोक दिया है। जैतपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इस स्टेडियम से काफी उम्मीदें थीं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की आशा थी। परियोजना में देरी से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *