![]()
अयोध्या से 12 घटे के अंदर दो सीएनजी वाहन आग का गोला बन गए। इन घटनाओं में सवार यात्री बाल-बाल बच गए हैं और कोई जनहानि नहीं हो सकी है।आज सुबह अयोध्या धाम के लता चौक पास नयाधाट क्षेत्र में बड़ा हादसा होते होते बचा।
सीएनजी ऑटो रिक्शा में लगी आग धू धू करके जल गया। रिक्शा पर पांच यात्री सवार थे। इनमें ,कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। गाड़ी से कूद कर यात्रीयो ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लता मंगेशकर चौक पर जल रही सीएनजी ऑटो रिक्शा पर लगी आग को बुझाया। आटो रिक्शा जलकर पूर्णरूप से स्वाहा हो गया है। लता मंगेशकर चौक पर ऑटो रिक्शा में आग लगने के बाद मचा हड़कंप,पुलिस मौके पर मौजूद है। आग पर नियंत्रण कर लिया गया है। अयोध्या कोतवाली के नयाघाट चौकी क्षेत्र के लता मंगेशकर चौक का मामला है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियत्रण कर लिया गया है।सभी यात्री सुरक्षित हैं।उनको दूसरे वाहने से भेज दिया गया है। दूसरा हादसा बीती रात अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आग का गोला बन गई। बाल-बाल सभी यात्री बच गए।
मंगलवार शाम अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH-27 स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि कार में सवार सभी लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन सीएनजी कार बताई जा रही है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।घटनास्थल पर किसान नेता दिनेश दुबे भी पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया।
Source link
अयोध्या में 2 CNG वाहन बने आग का गोला:अयोध्या धाम के नयाघाट पर आटो रिक्शा और रुदौली में कार स्वाहा, जनहानि नहीं