![]()
मुरादाबाद में अपनी बाउंड्री पर प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने आहत मन से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को खत लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है- मैं बीते 40 सालों से संघ और भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। जिस तरह की कार्रवाई मेरे पर की गई है, उसको लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में हम किस तरह से कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मैं आपको ये खत इस आशा और विश्वास के साथ लिख रहा हमं कि आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा के लिए जो भी उचित हो वो कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। बता दें कि 12 मार्च को मुरादाबाद सदर तहसील प्रशासन ने नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे करीब 20 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया था। प्रशासन का कहना था कि भूमि सरकारी है और यहां ‘CM मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ बनाया जाना है। लेकिन मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता ऋषिपाल चौधरी के छोटे भाई अमित चौधरी ने इस जमीन की बाउंड्री करा रखी थी। जिसे 12 मार्च को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था। मेयर का दावा है कि यह जमीन सरकारी नहीं बल्कि उनकी है, जिसे उन्होंने 2017 में आजाद समाज पार्टी के नेता हाजी चांद बाबू से खरीदा था।
Source link
मेयर की प्रदेश अध्यक्ष से गुहार-मेरे सम्मान की रक्षा करो:कहा-मैं 40 साल से BJP-RSS का समर्पित कार्यकर्ता,प्रशासन छवि धूमिल कर रहा