Badaun Court Grants 6-Hour Conditional Police Remand in HPCL Case

बदायूं5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं एचपीसीएल कांड के मुख्य आरोपी अभय प्रताप सिंह के भाई केशव सिंह उर्फ मिचकू को एक अन्य मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट ने छह घंटे की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) की आज सशर्त अनुमति दी है। केशव सिंह बदायूं जेल में निरुद्ध है और उसे कल यानी बुधवार को उसे पुलिस छह घंटे की रिमांड पर लेगी। केशव पर HPCL कांड की साजिश रचने का भी आरोप है।

दरअसल, अभय प्रताप समेत उसके कुछ साथियों के खिलाफ मार्च 2025 में भी एक मुकदमा निर्माणाधीन पीएसी बटालियन के सिक्योरिटी गार्ड जगवरन यादव की ओर से दर्ज कराया गया था। इसमें बताया गया था कि अभय प्रताप बटालियन निर्माण में ईंट का सप्लायर है। वहीं निर्माणदायी संस्था से उसने एक पानी का टैंकर समेत शेटरिंग का सामान बतौर उधार लिया था।

टैंकर व सामान मांगने पर उसने सुरक्षागार्डों से मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक टैंकर बरामद नहीं हो सका है। वहीं इस मुकदमे में केशव का नाम भी पुलिस विवेचना में सामने आया। पुलिस ने कोर्ट को दी गई अर्जी में कहा कि केशव ने अपने बयान में कहा है कि जिस जगह टैंकर छिपाया है, वहां घना जंगल है। इसलिए साथ ले जाने पर वह टैंकर बरामद करा देगा।

आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान केशव के अधिवक्ता ने मौखिक तौर पर पुलिस की एप्लीकेशन का विरोध भी किया। हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 27 मई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक की सशर्त रिमांड की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि विवेचक बरामदगी की वीडियोग्राफी करवाएंगे।

केशव को रिमांड पर लेने से पहले व रिमांड अवधि खत्म होने पर उसका मेडिकोलीगल कराएंगे। कस्टडी रिमांड के दौरान किसी प्रकार की प्रपीड़क कार्यवाही नहीं की जाएगी। अभियुक्त केशव यदि चाहे तो अपने अधिवक्ता को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान रख सकता है लेकिन अधिवक्ता विवेचना में कोई बाधा नहीं पहुंचाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *