Arshdeep Singh Deletes Instagram Posts Amidst IPL Trolling

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अर्शदीप सिंह ने IPL के मौजूदा सीजन में 10 से ज्यारा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। - Dainik Bhaskar

अर्शदीप सिंह ने IPL के मौजूदा सीजन में 10 से ज्यारा की इकोनॉमी से रन दिए हैं।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL सीजन से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर की। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया। पंजाब के बाहर होने के बाद उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, पोस्ट डिलीट करने की असल वजह सामने नहीं आई है।

अर्शदीप के अकाउंट में महज 44 पोस्ट की बची हैं।

अर्शदीप के अकाउंट में महज 44 पोस्ट की बची हैं।

कोहली के साथ ही वायरल रील भी डिलीट विराट कोहली के साथ की वायरल रील भी शामिल है, जिसमें अर्शदीप ने मजाक में कोहली से कहा था कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे। इस पर कोहली ने भी मजेदार जवाब दिया था। इस वीडियो को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच के बाद अर्शदीप ने कोहली के साथ रील बनाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच के बाद अर्शदीप ने कोहली के साथ रील बनाई थी।

2 वीडियो, जिन पर विवाद हुआ था

  • अर्शदीप की लाइव स्ट्रीमिंग में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते दिखे थे।
  • तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इसे नस्लीय बताया।

BCCI ने सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी की थी हाल ही में PTI ने दावा किया था कि पंजाब किंग्स खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो अब केवल फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश देने वाला था।

14 विकेट ही ले सके अर्शदीप, पंजाब लीग स्टेज से बाहर इस IPL में अर्शदीप का प्रदर्शन खास नहीं रहा। वे 14 मैचों में महज 14 विकेट ही ले सके। उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए। पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

——————————————————-

अर्शदीप सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अर्शदीप ने तिलक से पूछा- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का स्नैपचैट वीडियो पोस्ट चर्चाओं में है। 14 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में वे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा से पूछ रहे हैं- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया? इसे भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने नस्लीय टिप्पणी बताया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.