भदोही में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क:डीएम ने दिए जनजागरूकता के निर्देश, ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करने की अपील


भदोही के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा से निपटने की तैयारियों, विभागीय समन्वय और जनजागरूकता पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक, आपदा मित्र और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी संदेशों को गंभीरता से लिया जाए और उन्हें जनपद के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचाया जाए। उन्होंने आपदा के दौरान “क्या करें और क्या न करें” संबंधी जानकारी आमजन तक व्यापक रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचना साझा करने के निर्देश बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपदा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करने की अपील जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से ‘सचेत ऐप’ इंस्टॉल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऐप मौसम और आपदा संबंधी चेतावनियों की तत्काल सूचना उपलब्ध कराता है, जिससे समय रहते सतर्कता बरती जा सकती है। बैठक में आपदा से बचाव के लिए जनजागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने और किसी भी आपदा की स्थिति में सजग रहने की अपील की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *