![]()
गोंडा जिले के तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने पिछली मुलाकातों में दिए गए मांग पत्रों को भी जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री से महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर में आयुष मेडिकल कॉलेज के शीघ्र शिलान्यास की मांग की है। उनका कहना था कि इससे समय पर कॉलेज का निर्माण पूरा हो सकेगा और छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग पर आयुष विभाग के अधिकारियों को जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों के चौड़ीकरण के लंबित प्रस्तावों को भी स्वीकृति देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी मांग पत्रों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। मुलाकात के बाद तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विकास कार्यों पर चर्चा की और कई मांग पत्र सौंपे हैं। उन्होंने आयुष मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन की भी मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है।
Source link
भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने सीएम से की मुलाकात:आयुष मेडिकल कॉलेज के जल्द शिलान्यास की मांग, विकास कार्यों के लिए मांग पत्र दिया