वाराणसी में मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा:बोली- मिलने आए प्रेमी का गिरकर पैर हो गया था फ्रैक्चर, अब शादी करवाओ;


वाराणसी में में मंगलवार की सुबह एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि प्रेमी का पैर फ्रैक्चर होने के कारण कई दिनों से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। अब मैं उसके साथ शादी करना चाहती हूं। लेकिन मेरे परिवार के लोग जाति अलग होने के कारण मना कर रहे हैं। युवती को टॉवर पर हंगामा करता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाकर उसकी शादी प्रेमी से करवाने का भरोसा देकर उसको सुरक्षित नीचे उतरा। इसके बाद युवती को लेकर थाने पहुंची और उसके प्रेमी को भी बुलाया। थाने में दोनों के परिजनों के साथ बातचीत चल रही है। यह पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है।
मिलने पहुंचे प्रेमी का गिरकर पैर फ्रैक्चर हो गया था थाना क्षेत्र के अहरक गांव निवासी सनी विश्वकर्मा का युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब दस दिन पहले युवती से मिलने उसके गांव गया था। इसी दौरान परिजनों के पहुंचने पर वह भागने की कोशिश में छत से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद दोनों की मुलाकात नहीं हो रही थी। जाति अलग का हवाला देकर शादी से किया मना परेशान युवती मंगलवार की सुबह अचानक प्रेमी के गांव पहुंची और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको समझाकर नीते उतारा। फिर दोनों के परिजनों के थाने बुलाया गया, जहां घंटों बातचीत चली। युवती के पिता ने सामाजिक और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए जल्दबाजी में फैसला लेने पर आपत्ति जताई। वहीं, मामला अलग-अलग जातियों से जुड़ा होने के कारण भी उलझा हुआ है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *