लखनऊ IT कॉलेज में पूर्व छात्राओं का मिलन समारोह:पुरानी यादें ताजा हुईं, विभिन्न बैच की छात्राएं शामिल


लखनऊ के आई. टी कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्राओं का मिलन समारोह (अल्युमिनियम मीट) आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. ई. एस. चार्ल्स के संरक्षण में हुआ, जिसमें 1976 बैच से लेकर विभिन्न वर्षों की पूर्व छात्राएं शामिल हुईं। वर्षों बाद साथियों से मिलकर पुरानी यादें ताजा हुईं और परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत एससीएम छात्राओं की प्रार्थना से हुई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीरजा मसीह ने कॉलेज की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां मिली शिक्षा छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आईटी कॉलेज से मिली मजबूत शिक्षा ने उन्हें शिक्षा और रक्षा सेवाओं दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। कैंपस की पुरानी यादों को साझा किया समारोह का खास आकर्षण पूर्व छात्रा सना बानो द्वारा संपादित एलुमनाए न्यूज़लेटर का लोकार्पण रहा। सना बानो रसायन विभाग की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में आईआईटीआर में कार्यरत हैं। इसके बाद ‘डाउन मेमोरी लेन’ सत्र में कॉलेज के पारंपरिक गीतों और कैंपस की पुरानी यादों को साझा किया गया । प्रतिभागियों के जीवन अनुभवों पर खुली चर्चा हुई दोपहर के सत्र में खेल, क्विज और प्रतिभागियों के जीवन अनुभवों पर खुली चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कल्चरल एक्सप्रेशंस’ में जूलॉजी विभाग की छात्रा व्रती सक्सेना ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं निधि दिवाकर ने ‘मां’ विषय पर भावपूर्ण कविता सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का समापन आईटी कॉलेज फैकल्टी एलुमनाए द्वारा गाए गए गीत ‘आईटी कॉलेज के बागों में’ से हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *