![]()
गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंगलवार से कोई भी स्कूल संचालित नहीं होगा। हालांकि अधिकांश स्कूलों में पहले से ग्रीष्म कालीन अवकाश चल रहा है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 45 डिग्री तक है। जिसके कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं अभिभावकों की ओर से भी जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी कि स्कूलों को बंद कर दिया जाए। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर तत्काल स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
Source link
नोएडा में 12वीं तक के स्कूल बंद:गर्मी के चलते डीएम ने दिया आदेश, तापमान 45 डिग्री पहुंचा