![]()
एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में पानी भरने गई एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है। किशोरी अपने भाई को पानी देने के लिए नल से पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी गांव के लवकेश उर्फ लब्बा पुत्र भजनलाल और निरंजन पुत्र अमरसिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे एक मैक्स गाड़ी में खींच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मारहरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लवकेश और निरंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अज्ञात तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पानी भरने गई थी, तभी कुछ लोग मुंह बांधकर आए और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। वे अपने बेटे को खाना देकर लौट रहे थे और जब बेटी वापस नहीं आई, तो तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे बाद बेटी बदहवाश हालत में घर लौटी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया – पीड़िता के पिता की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पांच घंटे के भीतर ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Source link
एटा में दलित किशोरी से गैंगरेप:पानी भरने गई थी, रात को गांव के 3 लड़के गाड़ी में खींचकर ले गए, दरिंदगी के बाद छोड़ा