![]()
मेरठ के कचहरी परिसर स्थित एक अधिवक्ता के चैंबर में चार युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में दर्ज मुकदमे ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण में 73 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को अधिवक्ता एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलकर अपनी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करेंगे।
सिखेड़ा निवासी शेर खान की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता आमिर खान समेत कई नामजद और करीब 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार को अधिवक्ता के चैंबर में चार युवकों को बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने उन्हें जमीन पर गिराकर ईंट से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। वहीं, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन युवकों के साथ मारपीट हुई, वे पिस्टल लेकर अधिवक्ता पर हमला करने पहुंचे थे। आरोप है कि इससे पहले भी युवक अधिवक्ता का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए थे। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट हुई।
अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक उनकी ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी को लेकर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
Source link
FIR की मांग को लेकर आज SSP कार्यालय पहुंचेंगे वकील:मेरठ कचहरी के चैंबर में मारपीट प्रकरण में 73 वकीलों पर दर्ज हुई है रिपोर्ट