संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज पहली बार मेरठ के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 5,902 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, बुढ़ाना गेट को परीक्
.

उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि हमने पहली बार मेरठ को केंद्र के रूप में चुना। जिस प्रकार व्यवस्था होनी चाहिए प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरा सभी व्यवस्था करते हुए इंतजाम किए गए हैं। हम प्रश्न पत्रा खुलने से लेकर परीक्षा होने तक सभी जगह खुद भी मौके पर रहे सभी जगह व्यवस्था ठीक मिली।
पहली बार केंद्र बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे किसी भी अभियार्थी को कोई परेशानी न हो। पहले जो लोग 300- 400 किलोमीटर दूर जाकर परीक्षा देते थे, अब उनको नजदीक सेंटर मिलने से आसान होगी। इसी प्रकार भविष्य में हम और भी केंद्रों की संख्या ऐसी जगह बढ़ाएंगे जहां अभियार्थियों को सुविधा मिले।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हजारों अभियार्थियों और उनके परिवार की उम्मीद इस परीक्षा से जुड़ी होती है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा होने के नाते इसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी अति आवश्यक है । इसलिए सभी जगहों पर परीक्षा को सुरक्षा के साथ शांतिप्रिय तरीके से कराने का प्रयास रहता है।