Rs 6 & Rs 6.80 Cheaper

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद के एक पंप पर पेट्रोल के लिए अपने नंबर का इंतजार करते लोग। - Dainik Bhaskar

इस्लामाबाद के एक पंप पर पेट्रोल के लिए अपने नंबर का इंतजार करते लोग।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 6.80 रुपया की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) और डीजल की कीमत 402.78 रुपया प्रति लीटर पर आ गई हैं। नई कीमतें आज यानी 23 मई से लागू हो गई हैं।

पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। इससे पहले पिछले हफ्ते दोनों के दाम 5-5 रुपया घटाए गए थे।

आम आदमी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत

हाल के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इस कमी से मिडिल क्लास और लोअर-मिडल क्लास के बजट को थोड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटे वाहनों, रिक्शा और टू-व्हीलर्स में होता है। दूसरी तरफ, हाई-स्पीड डीजल का मुख्य उपयोग भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर और बड़े जनरेटर चलाने में किया जाता है।

हर हफ्ते शुक्रवार रात को तय हो रहे दाम

पाकिस्तान सरकार पिछले कुछ समय से हर हफ्ते शुक्रवार रात को पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा कर रही है। दरअसल, 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध (जो फिलहाल थमा हुआ है) के बाद से ही पाकिस्तान में ईंधन संकट है।

एक हफ्ते में पेट्रोल 11 और डीजल 11.80 रुपया सस्ता हुआ

पाक सरकार ने इससे पहले 16 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5-5 रुपया की कटौती की थी। तब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपया प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपया प्रति लीटर पर आ गई थीं।

इससे एक हफ्ते पहले यानी 9 मई को पेट्रोल की कीमत में 14.92 रुपया और डीजल में 15 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद, सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल-डीजल 55 रुपया लीटर महंगा कर दिया था। 2 अप्रैल को पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 55% की बढ़ोतरी की थी।

भारत में 9 दिन में पेट्रोल ₹4.77 और डीजल ₹4.81 महंगा हुआ

वहीं, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें ₹1 किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 9 दिन में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं, CNG के दाम में 15 मई को ₹2 और फिर 18 मई को ₹1 बढ़ोतरी की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

————————–

भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला: सऊदी-US पीछे छूटे; होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है। ऐसे वक्त में जब मिडिल ईस्ट के देशों की तेल सप्लाई पर असर पड़ा, तब वेनेजुएला अचानक भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बनकर उभरा है।

एनर्जी ट्रैक करने वाली एजेंसी केप्लर के डेटा के मुताबिक, वेनेजुएला ने मई 2026 में सऊदी अरब और अमेरिका दोनों को पीछे छोड़ दिया है। अभी केवल रूस और UAE ने ही वेनेजुएला से ज्यादा तेल सप्लाई किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने भारत को वेनेजुएला से होने वाली तेल सप्लाई अप्रैल के मुकाबले करीब 50 फीसदी बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.