बरेली में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मुख़बिर की सूचना पर पकड़ा गया, जान से मारने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाये


बरेली की इज्जतनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक 22 मई को इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि उसके रिश्तेदार राकेश बाबू पुत्र सूरज सिंह निवासी फरीदपुर ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पसंद करता था और उसकी पढ़ाई में आर्थिक मदद भी करता था। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, महिला उपनिरीक्षक पायल और कांस्टेबल निशू तिवारी की अहम भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *