संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर:हिंदू बस्ती में 10 साल पहले बनी थी, SDM के निर्देश पर कार्रवाई


चंदौसी में एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मजार हिंदू बहुल इलाके में सार्वजनिक रास्ते पर बनाई गई थी। स्थानीय प्रशासन ने यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी (SDM) के निर्देश पर की। यह मामला संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीता रोड का है। पीड़ित मकान मालिक सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना पुत्र राजाराम शर्मा पिछले एक साल से इसकी शिकायत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा उनके घर के सामने लगभग दस साल पहले यह मजार अवैध रूप से बनाई गई थी। शनिवार को संपूर्ण समाधान थाना दिवस के बाद, शाम करीब 4 बजे राजस्व टीम पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंची। एसडीएम आशुतोष तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चंदौसी के बुलडोजर का उपयोग कर मजार को हटाया गया। सुभाष चंद्र शर्मा ने 18 फरवरी को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 के नगर पालिका रिकॉर्ड में इस मजार का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मजार की ईंटों को हरे रंग से पोत दिया गया था। राजस्व विभाग के कानूनगो बाबूराम और हल्का लेखपाल दानवीर सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद थे। मजार हटाने की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा की ओर से रास्ते पर मजार बनाकर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद यह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *