Skip to content
Thursday, October 8, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:पार्टी ने X पर लिखा- एक्सेस नहीं कर पा रहे; फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 17 लाख हुई
  • india

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:पार्टी ने X पर लिखा- एक्सेस नहीं कर पा रहे; फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 17 लाख हुई

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार सुबह 8.25 बजे एक्स पोस्ट में लिखा कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है। पार्टी इसे एक्सेस नहीं कर पा रही है। इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स अब 2 करोड़ 17 लाख हो गए हैं। पार्टी के X पर भी फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 93 हजार हो गई है। वहीं, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। दीपके ने अज्ञात नंबर से भेजे गए धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए थे। इसमें उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था। इधर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत के माता-पिता उसकी बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं। अभिजीत के पिता ने कहा – आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है। प्रधान पर अभिजीत का पूरा बयान वीडियो पोस्ट में दीपके ने कहा- आज हम एक पिटीशन शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की है। आप सब लोग ज्यादा से ज्यादा इस पिटीशन पर साइन कीजिए, ताकि सिस्टम की गलती पर सवाल उठ सके। शुक्रवार रात 10 बजे तक ऑनलाइन पिटीशन में 4 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं। सीजेपी ट्रेडमार्क के लिए 3 आवेदन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के अधिकार पाने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल हुए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं देने वाली श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मांगा गया है। ये आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से दाखिल किए गए हैं। पेरेंट्स नहीं चाहते बेटा राजनीति में जाए, पढ़िए उनका बयान अभिजीत के पिता भगवान और मां अनीता दीपके ने 21 मई को एक मराठी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था। उनका कहना था- हम अपने बेटे को राजनीति में नहीं भेजना चाहते थे। अभिजीत के इस कदम के बारे में सुनकर हमारी रातों की नींद उड़ गई है। अभिजीत के पिता ने कहा कि आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है। चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। उसने खुद भी भारत लौटने पर गिफ्तार होने का डर जाहिर किया है। वह मशहूर हो गया है, और ऐसे लोगों को अक्सर गिरफ्तार कर लिया जाता है। पिछली दो रातों से मैं इसी चिंता में सो नहीं पाया हूं कि उसके साथ क्या हो सकता है। अभिजीत की मां ने कहा कि हमें कॉकरोच पार्टी के बारे में अपने एक पड़ोसी से पता चला था। मैं चाहती हूं बेटा राजनीति से दूर रहे। वह AAP के साथ काम कर चुका था। उस समय भी मैंने उससे कहा था कि हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और उसे कोई नौकरी कर लेनी चाहिए। CJP के 96% फालोअर्स इंडियन CJP पर आरोप लग रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के हैं। भारत के सिर्फ 9% फॉलोअर्स हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 96% फॉलोअर्स भारतीय हैं। X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया, इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक होने का आरोप 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहली पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी।अभिजीत ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। CJP ने खुद को राजनीति पार्टी बताया CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। लाइव लॉ के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ इसके अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी नाम से डिजिटल पहल शुरू हुआ। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके 30 साल के अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Tagged: Abhijit Deepke Threats CJP Followers CJP Instagram Hack Cockroach Janata Party Instagram Account Hacked Social Media Hack

Post navigation

Previous: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा का मेकअप कराते आखिरी VIDEO:समर्थ की आज भोपाल कोर्ट में पेशी, पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी पुलिस
Next: बांग्लादेश के दो पोर्ट अमेरिका इस्तेमाल करेगा:इनमें से एक अंडमान से सिर्फ 1100km दूर; सीक्रेट जानकारी शेयर करने का भी समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

लगातार तीसरे दिन राहुल का प्रदर्शन:फिर जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं; ममता भी मौजूद रहेंगी; कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे

rrshuklaji@gmail.com12 minutes ago 0

Actor Nana Patekar Passes Away

rrshuklaji@gmail.com17 minutes ago 0

ब्रेकिंग न्यूज़:एक्टर नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
सोनभद्र में 10 से 25 अक्टूबर तक मिलेगा मुफ्त राशन:अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं-चावल मिलेगा; ई-केवाईसी जरूरी

Recent Posts

  • सोनभद्र में 10 से 25 अक्टूबर तक मिलेगा मुफ्त राशन:अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं-चावल मिलेगा; ई-केवाईसी जरूरी
  • लगातार तीसरे दिन राहुल का प्रदर्शन:फिर जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं; ममता भी मौजूद रहेंगी; कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे
  • Para Asian Games Selection Controversy
  • Actor Nana Patekar Passes Away
  • उन्नाव में तेज हवाओं के साथ बारिश:स्कूल-दफ्तर जाने वालों को हुई परेशानी, गर्मी से मिली राहत

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.