मिर्जापुर में जमीन विवाद में SC/ST एक्ट का केस:पीड़ितों ने फर्जी केस कराने का आरोप लगाया, परशुराम सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपा


मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सेना का आरोप है कि एक दलित परिवार द्वारा 17 बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और ब्राह्मण परिवार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पथरा दसौधी गांव निवासी गणेश शर्मा पुत्र रामचन्द्र शर्मा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी संक्रमणीय भूमि आराजी संख्या 54ख, रकबा 17 बिस्वा पर विपक्षी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भूमि विवाद वर्तमान में उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय में विचाराधीन है। गणेश शर्मा का आरोप है कि विपक्षी सुनीता देवी पत्नी नान्हक चन्द्र उर्फ पप्पू और गीता देवी पत्नी सुभाषचन्द्र, निवासी पथरा दसौधी, जमीन कब्जाने के उद्देश्य से उन्हें और उनके परिवार को झूठे एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे हैं। आरोप है कि इसी क्रम में 11 मई 2026 को गणेश शर्मा तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों वशिष्ठ नारायण, रोहित उर्फ नितिन शर्मा और अतुल शर्मा के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी इसी प्रकार का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस स्थिति से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान और भयभीत है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी एफआईआर को निरस्त कराने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *