![]()
आगरा में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दोपहर में शहर में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। आज अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ताजमहल पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर में पर्यटकों की संख्या कम नजर आ रही है। जो पर्यटक पहुंच रहे हैं, वे तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान दिखाई दे रहे हैं। कई पर्यटक छांव और पानी का सहारा लेते नजर आए। स्थानीय गाइडों के अनुसार अब सुबह और शाम के समय ही ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक आगरा में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन दोपहर में हीटवेव और गर्म हवाओं के हालात बने रहेंगे। सप्ताह के आखिर में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बड़ी राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं। पिछले सात दिनों से आगरा लगातार भीषण गर्मी की चपेट में बना हुआ है। दिन निकलते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। कई निजी स्कूलों ने गर्मी और हीटवेव को देखते हुए छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अभिभावक भी बच्चों को दोपहर की धूप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों का तापमान
Source link
आगरा में सुबह से निकली तेज धूप, पारा 43°C:2°C की दर्ज की जा सकती है गिरावट, गर्म हवाएं करेंगी परेशान