रवि किशन बोले- इंसान हैं भाई हो जाता है:'होम फ्रॉम वर्क' बोलकर हुए थे ट्रोल, अब वीडियो जारी कर दी सफाई


गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीद को लेकर दिए गए उनके वीडियो संदेश के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। इसकी वजह उनके बयान में हुई एक छोटी सी गलती बनी, जिसे लेकर इंटरनेट पर मीम्स और मजाक शुरू हो गया। “वर्क फ्रॉम होम” बोलने पर ट्रोल हुए सांसद दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रवि किशन ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल और सोना खरीदने की बात कही थी। साथ ही ऑफिस मे काम करने वाले लोगों को घर से काम करने यानी “वर्क फ्रॉम होम” देने की अपील भी की थी। हालांकि वीडियो में बोलते समय रवि किशन गलती से “वर्क फ्रॉम होम” की जगह “होम फ्रॉम वर्क” बोल गए। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप को तेजी से वायरल कर दिया। कई लोगों ने इसे लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं और रवि किशन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लगातार ट्रोलिंग के बाद रवि किशन ने अब एक और वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। इस नए वीडियो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी गलती स्वीकार की और लोगों से कहा कि इंसान से गलती हो जाती है। वीडियो जारी कर सुधारी गलती वीडियो में रवि किशन कहते नजर आ रहे हैं- “भईया हेलो, हेलो…. इंसान हैं भाई, होता है। आपके साथ भी होता है गड़बड़ी। इट्स वर्क फ्रॉम होम…. वर्क फ्रॉम होम। काम करें आप घर से रहकर, ठीक है। थैंक्यू।” रवि किशन का यह नया वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ अब भी इस मुद्दे पर मजाक कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि छोटी-मोटी जुबानी गलती को लेकर किसी को जरूरत से ज्यादा ट्रोल नहीं करना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *