![]()
लखनऊ में लगातार तीसरे दिन अघोषित बिजली कटौती पर जमकर हंगामा हुआ है। इस बीच बिजली उपभोक्ताओं ने उपकेंद्रों पर पहुंचकर जमकर नारे बाजी और विरोध किया है। गोमतीनगर सेक्टर 5 स्थित पावर हाउस पर रात में करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती पर नाराज लोग उपकेंद्र पहुंचे और जमकर विरोध करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए हैं। जानकीपुरम पावर हाउस पर बिजली कटौती से नाराज लोग पावर हाउस पर इक्कठा होकर सड़क पर पहुंच गए। पावर हाउस का घेराव करने पर मौके पर पुलिस बल को पहुंचना पड़ा। इस बीच देर रात पुलिस की मान मनव्वल और आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। बनी पावर हाउस पर भी देर रात को लाइट नहीं होने पर लोग हंगामा करने पहुंचे। इस बीच लोगों ने कहा कि काफी देर से लाइट नहीं आ रही। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ है।
Source link
लखनऊ में लगातार तीसरे दिन बवाल:बिजली कटौती पर देर रात सड़क पर उतरे लोग, जमकर की नारेबाजी, पावर हाउस का किया घेराव