![]()
कानपुर के बर्रा, जरौली, कर्रही इलाके में 5 दिनों से लाइट नहीं आ रही है। जिसकी वजह से करीब 10 लाख लोग रातो में सो नहीं पा रहे हैं। ये लोग हाइवे पर टहल के रात गुजार रहे है। जब आसपास के रहने वाले लोगों बिजली न आने को लेकर हंगामा किया तो गोविंद नगर विधान सभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी मौके पर पहुंच गए। लोगों के साथ विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने केस्को एमडी नेहा जैन से मुलाकात की। एमडी ने बताया जहां- जहां ये समस्या आ रही है- वहां अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरेन्द्र मैथानी ने हमारे कानपुर में बिजली की समस्या ज्यादा ही हो रही है। इस लिए आज हम लोग केस्को एमडी से मिलने के लिए आए थे। हमने अपनी जनता के आक्रोश को अधिकारियों के सामने रखा है। अभी नीट का एक्जाम होना है, बच्चों को तैयारी करने में परेशानी हो रही है। डीएम ने आदेश दिया है, सभी लोग सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहें। जब लाइट ही नहीं आएगी तो हम लोग कैसे घर में रहेंगे। मरीज भी परेशान हो रहे है। जहां जहां कठिनाई आ रही है, वहां 3-3 अधिकारियों की टीम बना कर नियुक्ति किये जा रहे है। उनके नंबर जनता के बीच पब्लिश किये जाएंगे। हम लोग जल्दी से जल्दी समस्या का निदान चाहते हैं। अब ट्रांसफार्मर की ट्रालियों को बढ़ाया जा रहा है। जहां जहां ओवर लोड हो, ट्रांस्फ़ार्मर की छमता बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। जनता बिजली के लिए परेशान न हो ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। रेखा श्रीवास्तव ने बताया- हमारे लोग बिजली न आने की वजह से रात में सो नहीं पा रहे है। हम लोग रात में रोड पर टहल के गुजारा कर रहे हैं। हम लोग केस्को के अधिकारियों से मिलने के 2-3 बार गए, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई है। हम लोग घर के बाहर दरवाजे पर सोते हैं। उसके बाद हाइवे पर आकर टहलते हैं। हम लोग हर महीने बिजली का बिल जमा करते है, वैसे ही हम लोगों को बिजली दी जाए। जरौली निवासी अनीता बताती हैं, यहां 5 दिनों से लाइट नहीं आ रही है। हम लोग 5 रातों में एक दिन भी नहीं सो नहीं पा रहे है। छोटे- छोटे बच्चे परेशान हो रहे है। लोग बाहर से काम करके आते है, उसके बाद रात में घरों में जाग रहे है। हम लोग कई बार केस्को गए थे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब हम लोग रात में सो नहीं पायेगे तो अगले दिन काम कैसे करेंगे। केस्को पर आरोप लगाते हुए, बर्रा निवासी हिमांशु मिश्रा बताते है, हमारे क्षेत्र में 5 दिनों से लाइट नहीं आ रही है। इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा, दोपहर में घर से न निकलें। लेकिन हम लोग इतनी गर्मी में बिना बिजली के कैसे रह सकते है। यहां केस्को की नई एमडी आई है। अगर वो अपना पद नहीं संभाल पा रही हैं तो इस्तीफा दे दें। अब उनका बयान आया है, CUGL के काम की वजह से लाइन डैमेज हो गई है। हम लोग तीन दिनों से केस्को के चक्कर काट रहे है, लेकिन कोई अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। अधिकारी तीन दिन बाद जवाब देने के लिए आए, लेकिन लाइट दुरुस्त नहीं कर पाए। हम लोग रात में रोड पर चारपाई डाल के सोते है। अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। ये लोग मेन्टीनेंस के नाम पर पैसा कमाते है। सस्ती केबल डाल के काम चलाते है। केस्को एमडी नेहा जैन ने बताया- दक्षिण कनपुर के हमारे 9 सब स्टेशन है, इनमें लाइन डैमेज होने की वजह से सिंगल सोर्स सप्लाई रह गई है। जिसकी वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। आज हमारे यहां गोविंद नगर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने मुलाकात की थी। हम लोगों ने पीक हॉवर में अपने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। लोगों को समस्या है, इस समय हम लोगो ने अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
Source link
कानपुर के 10 लाख लोग 5 रातों से सोये नहीं:बिजली न आने से बर्रा-कर्रही में लोग जाग कर काट रहे रातें, विधायक बोले- अधिकारियों को फील्ड में भेजिए