![]()
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत धौठा टोला में गुरुवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान डाला नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत इंद्र कुमार (लगभग 40-45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह इंद्र कुमार का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो प्रवीण ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर इंद्र कुमार रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर प्रवीण के होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर इंद्र कुमार को नीचे उतारा गया। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, मामले की जांच में जुटी है।
Source link
सोनभद्र में फांसी पर लटका मिला सफाईकर्मी का शव:कमरे में चचेरे भाई ने फंदे पर लटका देखा, आत्महत्या की आशंका