![]()
मेरठ में भाजपा नेताओं ने मेलोडी टॉफी बांटकर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मेलोडी टॉफी बांटते हुए कहा कि मेलोडी खाओ खुद जान जाओ। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के नाम का नारा लगाया। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट उपहार में दिया था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके बाद भाजपाई एक दूसरे को मेलोडी बांट रहे हैं। मेरठ में बुढाना गेट पर भाटवाड़ा में भाजपा नेता दीपक शर्मा भाटवाड़ा ने अपने साथियों व आम जनता को मेलोडी टॉफी बांटी। दीपक शर्मा ने टॉफी बांटते हुए कहा कि मेलोडी खाओ खुद जान जाओ। इसके साथ ही सभी ने मिलकर पीएम मोदी का नारा लगाया। कहा कि हमारे देश के पीएम मोदी जिस तरह अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत कर रहे हैं। अन्य देशों के साथ हमारे संबंध बढ़ा रहे हैं उसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है।
Source link
मेरठ में भाजपा नेताओं ने बांटी मेलोडी:पीएम मोदी के लगाए नारे, कहा मेलोडी खाओ खुद जान जाओ