![]()
फतेहपुर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को प्रभावित किया। गुरुवार को सुबह का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहे। शहर के व्यस्त इलाके जैसे आबू नगर, तामेश्वर चौराहा, बुलेट चौराहा, शादीपुर चौराहा, वर्मा तिराहा, चौक बाजार और पटेल नगर दोपहर करीब एक बजे लगभग सूने दिखाई दिए। इक्का-दुक्का लोग ही आवाजाही करते नजर आए। गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए नगर पालिका द्वारा चौराहों के पास पीने के पानी के कैंपर रखवाए गए थे, जहां राहगीरों ने पानी पीकर कुछ राहत महसूस की। दोपहर के समय गर्म हवाओं से बचने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर आधे बंद कर दिए। रात में लगातार 5 से 6 घंटे बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भीषण गर्मी से आम जनमानस के साथ-साथ जानवर भी बेहाल हैं, जो पानी के ड्रम में घुसकर ठंडक पाने की कोशिश कर रहे हैं।
Source link
गर्मी से परेशान बंदर पानी टंकी में नहाते दिखा, VIDEO:सुबह 42 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा