गाजियाबाद में सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 घायल:120 की स्पीड से स्विफ्ट नमो भारत के पिलर से टकराकर 4 बार पलटी, दरवाजे तोड़कर निकाले शव


गाजियाबाद में मेरठ रोड पर आज गुरुवार तड़के तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार डिवाइडर पर नमो भारत के पिलर से टकरा गई। कार की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा से थी, जहां कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उलछलकर 4 बार पलटी खा गई। गनीमत रही कि सामने से आ रहा एक ट्रक भी टकराने से बच गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार की खिड़की तोड़कर दोनों के शव निकाले। मोदीनगर में अस्पताल के सामने की घटना मेरठ रोड पर यह घटना मोदीनगर में ESI अस्पताल के सामने की है। कार सवार सभी युवक दिल्ली से मेरठ की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कार मोदीनगर में पहुंची, स्पीड इतनी तेज थी कि कार सीधे डिवाइडर में घुस गई, जिसके बाद 4 पलटी खा गई। कार का मीटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बताया गया कि कार 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर थी। 2 युवकों की मौत मेरठ के परतापुर निवासी रोहित अपने दोस्तों आदेश पुत्र संजय, हिमांशु कुमार, कुलदीप, आदेश व लोनी निवासी अंकित तिवारी के साथ बुधवार को दिल्ली गए थे। गुरुवार सुबह 5 बजे यह दिल्ली से मेरठ वापस आ रहे थे। कार को अंकित तिवारी चला रहा था। जब यह दिल्ली मेरठ रोड पर ईएसआई अस्पताल के सामने पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पिलर से जा टकराई। कार ने 4 बार पलटी मारी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आदेश व अंकित की मौत हो चुकी थी, जबकि कुलदीप, रोहित, आदेश, हिमांशु की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। मोदीनगर ACP भास्कर वर्मा ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। अन्य चारों घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। जांच में आया कि कार की स्पीड अधिक थी, जिसके कारण हादसा हुआ। यह गाड़ी परतापुर के कुंडा गांव निवासी संजय के नाम पर रजिस्टर्ड है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *