विवाहिता ने व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया:सोनभद्र में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की


सोनभद्र के विढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि यह घटना बीते 14 मई की रात करीब 11 बजे हुई। नंद लाल यादव पुत्र रामप्यारी यादव बाइक से उसके घर आया और बताया कि उसका पति संजय की दुकान पर शराब पीकर लेटा हुआ है। आरोपी ने पीड़िता से पति को घर ले जाने के लिए साथ चलने को कहा। पीड़िता ने नंद लाल यादव पर विश्वास कर अपनी सास के साथ उसके साथ चल दी। जब वे संजय की दुकान पर पहुँचे, तो पीड़िता का पति वहाँ नहीं मिला। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की सास को वहीं छोड़कर कहा कि वह उसके साथ कुछ दूर चले, ताकि वे पति को खोज सकें। पीड़िता उसके साथ चल दी। आरोप है कि नंद लाल यादव पीड़िता को जंगल में ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर देगा। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *