अमरोहा में डूबे युवक का शव चौथे दिन बरामद:रामगंगा पोषक नहर में नहाते समय डूबा था, चार दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन


अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि प्रशासन ने राहत की सांस ली। यह घटना शाहपुर रझेडा गांव के पास रविवार को हुई थी। गांव निवासी जसरुद्दीन सैफी का पुत्र तसव अपने साथियों के साथ रामगंगा पोषक नहर के साइफन पर नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में बह गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण किशोर पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। देखिए तस्वीरें… चार दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन शुरुआत से ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, तहसीलदार मूसराम थारू, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, कानूनगो मनोज कुमार और थाना प्रभारी अमरपाल सिंह की निगरानी में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार चार दिनों तक तलाश में जुटी रहीं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर लौहड्डा पालनपुर पुल के पास पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलते ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मातम, प्रशासन की अपील तसव अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नहर के तेज बहाव में नहाने से बचें, क्योंकि ऐसी लापरवाहियां जानलेवा साबित हो रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *