सुल्तानपुर में दो घरों से लाखों की चोरी:सोने के जेवरात और नकदी ले गए, घर वालों को सुबह पता चला


सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। इन घटनाओं में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना दलपतशाह पट्टी अमरुपुर गांव में रामचंद्र यादव के घर हुई। चोर जीने के सहारे घर में घुसे, कमरे की कुंडी तोड़ी और अलमारी व बक्से तोड़कर सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, पायल, करधन सहित लाखों रुपये की नकदी चुरा ले गए। परिजनों को सुबह घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने चांदा पुलिस को सूचना दी। दूसरी चोरी की वारदात बगल के गांव धौरहरा में राम अजोर निषाद के घर हुई। यहां चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरे की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात के साथ 12,000 रुपये नकद चुरा लिए। इस घटना की जानकारी भी परिजनों को सुबह हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। दोनों चोरी की घटनाओं की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिले से फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड को बुलाकर बारीकी से जांच कराई। इन दो बड़ी चोरी की वारदातों से दोनों गांवों में हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं ने चौकी प्रभारी गारवपुर शिवजन्म यादव और उनके पुलिसकर्मियों की रात की गश्त और सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों परिवारों की ओर से चांदा कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *