![]()
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा मुजफ्फरनगर–मोदीनगर स्टेशनों के बीच ब्रिज पर स्टील गर्डर को पीएससी स्लैब से बदलने के लिए 19/20 जून को 15 घंटे 25 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक डाउन लाइन पर 19 जून की रात 11:10 बजे से 20 जून की सुबह 2:35 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट ● रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के बजाय 19 जून 2026 को मेरठ सिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर संचालित होगी। ● इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20494 चंडीगढ़–मदुरै एक्सप्रेस भी अपने नियमित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर मेरठ सिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर चलाई जाएगी। ● गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टपरी–गाजियाबाद–टूंडला के बजाय टपरी–शामली–नौली–दिल्ली शाहदरा–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन होकर संचालित की जाएगी। ● वहीं गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट के स्थान पर मेरठ सिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर चलेगी। ● इसके अलावा गाड़ी संख्या 19308 उधना–इंदौर एक्सप्रेस भी आगरा कैंट–गाजियाबाद–निजामुद्दीन–आगरा कैंट मार्ग के स्थान पर मेरठ सिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट होकर संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Source link
झांसी पहुंचने से पहले बदला ट्रेनों का रूट:आज और कल मुजफ्फरनगर-मोदी नगर स्टेशनों के बीच रहेगा पावर ब्लॉक