![]()
श्रावस्ती जिले के तालबघौड़ा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नेपाल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार,पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बेउचहवा निवासी 28 वर्षीय सोनू सोनी अपनी पल्सर बाइक यूपी 46 एस 1290)l से श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र से होते हुए भिनगा जा रहा था। बाइक पर उसके साथ नेपाल निवासी उनका एक साथी बबलू खान भी बैठा था। बताया जा रहा कि श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से तेज रफ्तार में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू सोनी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बबलू खान गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबलू खान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना पर नेपाल से मृतक का भाई भी श्रावस्ती पहुंचा जिसका रो-रोकर बुरा हाल है, भाई इतना बदहवास है कि कुछ भी सही जानकारी परिवार के बारे में नहीं बता सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। मृतक के भाई ने बताया कि सोनू साधारण बाइक नहीं चलाना चाहता था, इसलिए उसे पल्सर बाइक दिलाई गई थी। उन्हें क्या पता था कि वही पल्सर बाइक सोनू की जान की दुश्मन बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
नेपाली युवक की सड़क हादसे में मौत:श्रावस्ती में तेज रफ्तार पल्सर बाइक पेड़ से टकराई, साथी घायल