![]()
कुशीनगर में शादी के 10 दिन ससुराल छोड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका। गेट पर धरना देकर बैठी। युवती का कहना है कि चार साल से हमारा अफेयर चल रहा है। शादी का वादा करके अब मुकर रहा है। मेरी शादी होने के बाद भी मुझे कॉल करता था। मुझे पति से दूर रहने के लिए कहता था। सोमवार सुबह से युवती प्रेमी के दरवाजे पर बैठी है, जिसे देखने के लिए गांव में भीड़ जमा हो गई। युवक के घर वाले युवती को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी है कि वह उसे यहां से ले जाएं। युवती का आरोप है कि पिता ने कुछ दिन पहले थाने में तहरी दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ससुराल छोड़ने पर मजबूर कर दिया और उसकी शादी भी तुड़वा दी। मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र का है। पहले देखें 3 तस्वीरें…
अब जाने पूरा मामला गांव कतौरा की रहने वाली मुस्कान भारती ने आरोप लगाया है कि गौरी श्रीराम गांव निवासी कृष्णा कुशवाहा से उसका करीब चार साल से प्रेम संबंध था। दोनों कतौरा विद्यालय में पढ़ाई के दौरान मिले थे और इसी साल इंटरमीडिएट पास किया है। मुस्कान का दावा है कि कृष्णा ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुस्कान के मुताबिक, जब उसके परिवार वालों ने बिहार में उसकी शादी तय की, तो पहले कृष्णा ने उसे कहीं और शादी करने को कहा। बाद में, उसने खुद मुस्कान से शादी करने की जिद की। युवती ने यह भी बताया कि शादी की खरीदारी के दौरान कृष्णा उसके साथ था और उसने अपनी पसंद के कपड़े व गृहस्थी का सामान खरीदने में मदद की। युवती ने बताया कि हल्दी की रस्म के दिन भी कृष्णा उससे शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन परिवार वालों के समझाने पर वह शांत हो गया। 7 मई को बिहार से बारात आई और अगले दिन विदाई हुई। मुस्कान का आरोप है कि विदाई के बाद कृष्णा ने बाइक से करीब 10 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और रास्ते में इशारों में उसे पति से दूर रहने के लिए कहा।
पीड़िता के अनुसार, शादी के अगले दिन कृष्णा ने रिश्तेदार बनकर उसके ससुराल फोन किया। उसने मुस्कान से बात करने को कहा और फोन पर खुद को मार डालने की धमकी देते हुए उसे वापस बुलाया। कृष्णा ने कहा कि वह उसी से शादी करेगा। इसके बाद युवती मायके लौट आई। हालांकि, जब उसने प्रेमी से शादी की बात कही, तो कृष्णा के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद कृष्णा घर छोड़कर फरार हो गया है। प्रेमी के घर धरने पर बैठी युवती
पुलिस को सोमवार सुबह डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि युवती प्रेमी के घर पहुंचकर बैठी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके की जानकारी लेने में जुटी रही। गांव में दिनभर इस प्रेम कहानी, शादी और धरने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Source link