लखनऊ में भीषण गर्मी:43 डिग्री आज पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट अभी और बढ़ेगी गर्मी


लखनऊ में आज तापमान फिर से अधिकतम स्तर पर पहुंचेगा। सुबह 7 बजे से ही तेज चटक धूप निकली है। दोपहर में पारा आज के अधिकतम स्तर 43 डिग्री के आसपास रहेगा। रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। गर्म हवा के झोंके भी चलते रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक होने के चलते भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फ़ीसदी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। इस बीच लंबे समय तक गर्मी और धूप के संपर्क से बचने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय में 11 बजे से 3 बजे तक जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए प्रदेश में लू से भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अभी और बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। किसी प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय न होने के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। तेज धूप और विकिरणीय ऊष्मन के चलते अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *