बलदेव विधायक ऑटो ई-रिक्शा चलाकर कार्यक्रम में पहुंचे:बोले- प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील का कर रहे पालन


मथुरा में बलदेव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश शनिवार को एक कार्यक्रम में ई-रिक्शा चलाकर पहुंचे। यह कार्यक्रम संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। विधायक के इस कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का पालन करते हुए विद्युत चालित वाहन अपनाया है। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की बचत होगी, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। हालांकि, विधायक पूरन प्रकाश के ई-रिक्शा से पहुंचने की घटना सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी रही। विधायक के इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल मान रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल और कुछ स्थानीय लोगों ने इसे दिखावा और राजनीतिक नाटक करार दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *